Begin typing your search...

क्या Men's समझते हैं Periods? Office Experiment में सामने आई सच्चाई, लड़कों का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप

X
Do Men Really Understand Periods | Men Describing Periods | Office Experiment | Supreme Court | CJI

देश में पेड पीरियड लीव को लेकर बहस तेज हो गई है. इस मुद्दे पर चर्चा तब और बढ़ गई जब सुप्रीम कोर्ट ने इससे जुड़ी याचिका खारिज कर दी. कुछ लोगों का मानना है कि पीरियड लीव महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों के लिए जरूरी है. वहीं, एक वर्ग का तर्क है कि अगर पीरियड लीव अनिवार्य कर दी गई तो इससे महिलाओं के रोजगार के अवसरों पर असर पड़ सकता है. लेकिन इस बहस के बीच एक अहम सवाल अक्सर पीछे छूट जाता है- क्या पुरुष वास्तव में मासिक धर्म (menstruation) और उसके पूरे चक्र को समझते हैं? इसी सवाल को समझने के लिए State Mirror Hindi ने एक छोटा-सा ऑफिस एक्सपेरिमेंट किया. इसमें पुरुष सहकर्मियों से पीरियड्स, मेंस्ट्रुअल हेल्थ और पीरियड लीव से जुड़े कुछ बुनियादी सवाल पूछे गए. साधारण सवालों से लेकर कार्यस्थल पर पीरियड लीव को लेकर उनकी राय तक, जवाबों से यह साफ दिखा कि पुरुषों में इस विषय को लेकर जागरूकता कितनी है और वे इसे किस नजर से देखते हैं.