Begin typing your search...

लखनऊ में सगाई, अब मसूरी में ग्रैंड वेडिंग! कौन हैं Vanshika Singh, जिनके साथ सात फेरे लेने जा रहे Kuldeep Yadav?

X
Kuldeep Yadav Marries Childhood Love Vanshika Singh in Mussoorie | Full Love Story | Who is Vanshika

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. ‘चाइनामैन बॉलर’ के नाम से मशहूर कुलदीप 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. यह शाही शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में स्थित ऐतिहासिक ITC Savoy Hotel में हो रही है. तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह की शुरुआत 12 मार्च को मेहंदी से हो चुकी है. 13 मार्च को हल्दी और संगीत की रस्में होंगी, जबकि 14 मार्च की शाम को मुख्य विवाह समारोह आयोजित होगा. कुलदीप और वंशिका की कहानी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं है.