नोएडा की हाईटेक सिटी में सेक्टर-78 की झुग्गियों में रहने वाले करीब 400-500 परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है. पानी की सप्लाई के दूसरे साधन बंद होने के बाद कई परिवार नाले के पास मौजूद पानी के स्रोत से अपनी जरूरत पूरी कर रहे थे. सोशल मीडिया पर बच्चों के वहां से पानी भरने का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची. प्राधिकरण ने इस पानी के स्रोत को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय लोगों का सवाल है कि अब उन्हें पीने का पानी कहां से मिलेगा. लोगों का कहना है कि पहले ट्यूबवेल और अन्य पंप से पानी मिलता था, लेकिन उनके बंद होने के बाद उनके पास सीमित विकल्प बचे हैं.