Begin typing your search...

सैलरी 18000, हाथ में आते सिर्फ 10 हजार, नोएडा में यूं ही नहीं फूटा मजदूरों का गुस्सा, Analysis से समझिए पूरा मामला

X
Noida Labour Protest Turns Violent: Police Vehicles Torched, Stone Pelting in | Full Report
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Published on: 13 April 2026 5:06 PM

उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र नोएडा में आज मजदूरों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सेक्टर 62, सेक्टर 63 और फेज-2 जैसे औद्योगिक हब- जिन्हें अक्सर “मैनचेस्टर ऑफ यूपी” कहा जाता है. हजारों की संख्या में फैक्ट्री वर्कर्स सड़कों पर उतर आए. शुरुआत वेतन बढ़ोतरी और श्रमिक अधिकारों की मांग से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बेकाबू हो गया. कई जगहों पर पथराव, आगजनी और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आईं. प्रदर्शन के चलते कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया और ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हुआ.