प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई एक सिंपल लड़की मोनालिसा की कहानी अब एक बड़े विवाद में बदल चुकी है. एक तरफ वो माला बेचने वाली लड़की से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी, तो दूसरी तरफ उसकी निजी जिंदगी, शादी और फिल्म प्रोजेक्ट ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं. फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया, जिसके बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया.