भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या शमी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमरोहा सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे? कुछ महीने पहले शमी की RLD अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात हुई थी. इसके बाद अमरोहा की सियासत में अटकलें तेज हो गईं. शमी का राजनीतिक पारिवारिक बैकग्राउंड, हसीन जहां का चुनाव लड़ने का ऐलान और अमरोहा का सियासी समीकरण इस पूरी कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं. क्या मोहम्मद शमी क्रिकेट के बाद राजनीति की पिच पर उतरेंगे? देखिए यह खास रिपोर्ट.