Begin typing your search...

पहली डेट पर किसे करना चाहिए पेमेंट? Sakshi Bhogal ने बताए लड़की को इम्प्रेस करने के टिप्स, प्यार में हो जाएगी पागल

पहली डेट किसी भी रिश्ते की शुरुआत का अहम पड़ाव होती है. इस दौरान आपका बिहेवियर और छोटी-छोटी बातें सामने वाले पर खास इंप्रेशन छोड़ती हैं. पर्सनैलिटी ट्रांसफॉर्मेशन कोच साक्षी भोगल ने बताया कि पहली डेट पर लड़कों को बिल पे करने से लेकर लड़की को स्पेशल महसूस कराने तक किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

पहली डेट पर किसे करना चाहिए पेमेंट? Sakshi Bhogal ने बताए लड़की को इम्प्रेस करने के टिप्स, प्यार में हो जाएगी पागल
X

आज के डेटिंग दौर में किसी से पहली मुलाकात सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं होती.आपके बिहेवियर, बातचीत करने का तरीका और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना भी सामने वाले पर गहरी छाप छोड़ता है. कहते हैं कि फर्स्ट इंप्रेशन ही लास्ट इंप्रेशन होता है. ऐसे में अगर आप भी किसी लड़की के साथ पहली डेट प्लान कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. तो अगर आप भी पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो इन बातों का विश्ष ध्यान रखें.

इसी मुद्दे पर पर्सनैलिटी ट्रांसफॉर्मेशन कोच साक्षी भोगल ने खास बातचीत में बताया कि पहली डेट पर लड़कों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. साक्षी के मुताबिक, अगर लड़का खुद लड़की को डेट पर बुलाता है, तो उसे बिल पे करने की पहल करनी चाहिए. उनके अनुसार, ऐसा करना सेल्फ-रिस्पेक्ट और जिम्मेदारी की भावना को दिखाता है.

बिल पे करने के पीछे क्या इंप्रेशन छिपा है?

साक्षी का कहना है कि अगर लड़का बिल पे करने से बचता है या पेमेंट को लेकर असहज व्यवहार करता है, तो इससे लड़की के मन में गलत इम्प्रेशन बन सकता है. उनके मुताबिक, जब कोई व्यक्ति खुद अपनी जिम्मेदारी नहीं लेता, तो सामने वाले के मन में उसके व्यवहार को लेकर सवाल उठ सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि पहली डेट पर लड़की को स्पेशल फील कराना जरूरी है. अगर लड़का छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखता है और सामने वाले को सम्मान देता है, तो उसका असर मुलाकात के बाद भी बना रहता है.

समाज की सोच पर साक्षी ने क्या बताया?

साक्षी ने समाज में चली आ रही उस सोच पर भी बात की, जिसमें अक्सर घर चलाने और घर संभालने की जिम्मेदारियों को लड़का और लड़की के बीच बांटकर देखा जाता है. उन्होंने कहा कि अगर पहली डेट पर लड़का लड़की से ही बिल भरने की उम्मीद करता है, तो वह ऐसी स्थिति में पूरा पेमेंट करके वहां से चली जाएंगी, लेकिन दोबारा उस व्यक्ति से बात नहीं करेंगी.

उनके मुताबिक, पहली डेट पर सिर्फ पैसे खर्च करना ही मायने नहीं रखता, बल्कि सामने वाले को खास महसूस कराना, उसकी बात सुनना और सम्मान देना ज्यादा जरूरी है. यानी अगर आप अपनी पहली डेट को यादगार बनाना चाहते हैं, तो महंगे गिफ्ट या लग्जरी रेस्टोरेंट से ज्यादा आपके व्यवहार और सोच का असर पड़ सकता है.

अगला लेख