भारत की सुरक्षा चुनौतियां अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं हैं. आने वाले समय में युद्ध का मैदान जमीन, आसमान और समुद्र के साथ साइबर स्पेस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम और अंतरिक्ष तक फैल सकता है. इसी बदलते सैन्य परिदृश्य के बीच आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) में लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह लांबा ने चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला है. पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल जसिंदर सिंह सोडी ने इस नियुक्ति को अहम बताते हुए भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, रक्षा बजट में बढ़ोतरी और चीन से मिलने वाली चुनौती पर खुलकर चर्चा की. आखिर भविष्य के युद्धों के लिए भारतीय सेना को किन बदलावों की जरूरत है?