बहुजन समाज पार्टी की सियासत में मायावती के बाद कौन और किस भूमिका में नजर आएगा, यह सवाल लंबे समय से चर्चा में है. आकाश आनंद और ईशान आनंद के बाद अब परिवार की अगली पीढ़ी से एक और नाम सामने आया है. दीपिका आनंद. मायावती की ओर से भले ही उन्हें कोई राजनीतिक पद या उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन उनके लिए भविष्य का दरवाजा पूरी तरह बंद भी नहीं किया गया है. लंदन में लॉ की पढ़ाई कर रहीं दीपिका आनंद को लेकर मायावती के ताजा बयान ने BSP की अगली पीढ़ी और संभावित प्लान-B पर नई चर्चा छेड़ दी है. आखिर कौन हैं दीपिका आनंद और मायावती ने उनके लिए क्या संकेत दिए हैं? आइए पूरी कहानी समझते हैं.