दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो पूर्व रॉ अधिकारी Lucky Bisht का बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद बड़ी संख्या में समर्थक जंतर-मंतर पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में विभिन्न मांगों से जुड़ी तख्तियां देखी गईं. पार्टी से जुड़े प्रमुख चेहरों में से एक Abhijeet Dipke भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लकी बिष्ट लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उन्होंने आशंका जताई कि बड़े सार्वजनिक आयोजनों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं.