Begin typing your search...

7 हफ्ते बाद भी खामेनेई का जनाज़ा नहीं, चुप है ईरान; मौत, हमले और सच्चाई पर उठे बड़े सवाल

X
Mystery Around Ayatollah Khamenei’s Funeral: Why Iran Has Delayed It for Weeks?
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Published on: 21 April 2026 9:01 AM

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित मौत को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, क्योंकि कई हफ्ते बीतने के बाद भी उनका आधिकारिक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में हो सकती है, जिससे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है. तेहरान में शुरुआती शोक और मशहद में दफनाने की योजना की खबरों के बावजूद ईरानी अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है. इससे सुरक्षा खतरे, आंतरिक अस्थिरता और जानकारी छिपाने की आशंका जताई जा रही है. अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव, डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के तहत ईरान के सख्त परमाणु रुख के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. अब सवाल यह है कि क्या ईरान हमलों के डर से अंतिम संस्कार टाल रहा है या इसके पीछे कोई बड़ी सच्चाई छिपी है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है.