Begin typing your search...

सफेद खीरे को सेकंडों में बनाया ‘फ्रेश’, कटिहार जंक्शन का वीडियो देख दंग रह गए लोग; 8 महिलाएं हिरासत में

X
Katihar स्टेशन पर ‘Chemical वाला खीरा’! Viral Video से मचा हड़कंप | Cucumbers In Green Liquid| Bihar
तनिषा टुटेजा
तनिषा टुटेजा

Published on: 9 May 2026 11:39 PM

कटिहार जंक्शन से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में कुछ महिलाएं सूखे और बासी दिख रहे सफेद खीरों को हरे रंग के घोल में डुबोती दिखाई दे रही हैं. कुछ ही सेकंड में वही खीरे चमकदार हरे और बिल्कुल ताजा नजर आने लगते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने स्टेशन परिसर में कार्रवाई करते हुए 8 महिलाओं को हिरासत में लिया. पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि खीरों को आकर्षक दिखाने के लिए मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाला हरा रंग लगाया जा रहा था, ताकि उन्हें ताजा बताकर आसानी से बेचा जा सके. यह मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच खाने-पीने की चीजों में मिलावट और केमिकल इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ गई है.


बिहार
अगला लेख