सोना-चांदी खरीदने वालों से लेकर राजनीति और देश-दुनिया के भविष्य को लेकर इन दिनों कई सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच ज्योतिषाचार्य डॉ. नितीशा मल्होत्रा ने स्टेट मिरर हिंदी से खास बातचीत में आने वाले महीनों और साल 2027 को लेकर कई दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि 2027 तक सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और मौजूदा भाव भी उन्हें कम नजर आ रहे हैं. इसी बातचीत में उन्होंने 2027 की राजनीति, उत्तर प्रदेश में सत्ता समीकरण, प्राकृतिक आपदाओं, संभावित बीमारियों और भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर भी भविष्यवाणियां कीं. उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय स्थिर नहीं रहेगा और दुनिया में चल रही समस्याएं और बढ़ सकती हैं. ध्यान रहे, ये ज्योतिषीय दावे हैं, इनकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है.