Begin typing your search...

दाऊद का फोन, दुबई की मीटिंग और अंडरवर्ल्ड का सच, महिला पत्रकार ने सुनाई अंडरवर्ल्ड की रूह कंपाने वाली कहानी

X
Dawood Ibrahim की बेटी के वलीमे में Journalist Sheela Raval | Podcast। Unfiltered Adda | Pakistan |
संजीव चौहान
By: संजीव चौहान

Updated on: 16 May 2026 7:16 PM IST

शीला रावल ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई चौंकाने वाले किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि 90 के दशक में मुंबई में पत्रकारिता करना मतलब सीधे अंडरवर्ल्ड की दुनिया से टकराना था. शीला रावल ने खुलासा किया कि बैंकॉक में छोटा राजन और एजाज लकड़ावाला पर हुए हमलों की रिपोर्टिंग के दौरान उनकी सीधे Chhota Shakeel से फोन पर बातचीत हुई थी. उन्होंने यह भी बताया कि एक बार छोटा शकील ने खुद फोन कर दावा किया था कि एजाज लकड़ावाला मारा गया, लेकिन उनकी पड़ताल में वह जिंदा निकला. शीला ने कोर्ट में छोटा शकील की आवाज पहचानने तक की गवाही दी थी. इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के लिए मौत से बड़ा डर अपनी क्रेडिबिलिटी खोने का होता है.