अगर आपके Instagram फॉलोअर्स की लिस्ट में ऐसे कई अकाउंट हैं, जिन्हें आप पहचानते तक नहीं हैं, तो हो सकता है कि इनमें कुछ स्पैम, फेक या बॉट अकाउंट्स हों. ऐसे अकाउंट्स की वजह से कई बार फॉलोअर्स की संख्या तो बढ़ती रहती है, लेकिन लाइक्स, कमेंट्स और पोस्ट के व्यूज में कोई खास बदलाव नहीं दिखता. Instagram पर अब ऐसे संदिग्ध अकाउंट्स को पहचानना और उन्हें मैनेज करना पहले से आसान हो गया है. प्लेटफॉर्म ने यूजर्स को ऐसे फॉलोअर्स की पहचान करने के लिए एक आसान तरीका दिया है. इसकी मदद से आप अपनी फॉलोअर्स लिस्ट को चेक कर सकते हैं और गैर-जरूरी अकाउंट्स को हटा सकते हैं