वीडियो में दावा किया गया है कि भारतीय रुपया आने वाले वर्षों में डॉलर के मुकाबले और कमजोर हो सकता है, इसलिए फिलहाल रुपये में निवेश को लाभकारी नहीं बताया गया. वक्ता ने सोना और चांदी को बेहतर निवेश विकल्प बताते हुए कुछ अन्य देशों की मुद्राओं से भी दूरी बनाने की सलाह दी. इसके अलावा ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में तेजी आने, आतंकियों के पकड़े जाने या उनके मंसूबे नाकाम होने की बात कही गई है. साथ ही भारत के पाकिस्तान पर रणनीतिक बढ़त बनाने और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना जताई गई है. वक्ता ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में आतंकवाद के खिलाफ और कार्रवाई देखने को मिल सकती है तथा भारत-पाकिस्तान संबंधों में टकराव बढ़ने के संकेत हैं.