भारत की फाइटर जेट जरूरतों और स्वदेशी जेट इंजन तकनीक को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है. चर्चा में Rafale और रूस के Su-57 के साथ-साथ स्वदेशी इंजन की क्षमता और समयसीमा का मुद्दा भी सामने आया है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जेट इंजन तकनीक के मोर्चे पर देरी होती है तो भारत को अंतरिम विकल्पों पर भी तेजी से फैसला लेना पड़ सकता है. वहीं, BrahMos को भारत की बड़ी रणनीतिक ताकत बताते हुए कहा गया कि इसकी मांग कई देश कर रहे हैं. ऐसे में भारत के सामने फाइटर जेट, इंजन तकनीक और रक्षा निर्यात- तीनों मोर्चों पर संतुलन बनाने की चुनौती है.