Begin typing your search...

मार्च में ही आग उगल रहा आसमान! कई शहरों में 40°C के करीब, क्या इस बार गर्मी मचाएगी कोहराम?

X
Interview | Weather | India Heatwave 2026: Scientist Warns of Rising Temperatures & Weak Monsoon
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 10 March 2026 1:06 PM IST

भारत में मार्च की शुरुआत में ही असामान्य गर्मी देखने को मिल रही है. देश के कई हिस्सों में तापमान पहले ही 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री ज्यादा चल रहा है. दिल्ली, राजकोट और अकोला जैसे शहरों में अभी से लू जैसे हालात बनने लगे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस असामान्य गर्मी के पीछे जलवायु परिवर्तन, बढ़ती ग्रीनहाउस गैसें और सर्दियों में कम बारिश जैसे कारण हैं.


मौसम
अगला लेख