एक्सपर्ट Deepak Wadhwa ने म्यूचुअल फंड में निवेश और देश की तरक्की को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि अगर कोई युवा 17-18 साल की उम्र में हर महीने 1,000 रुपये म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू करे और लंबे समय तक निवेश बनाए रखे, तो कंपाउंडिंग की वजह से छोटी रकम भी समय के साथ बड़ी हो सकती है. उन्होंने इंडेक्स में निवेश का उदाहरण देते हुए कहा कि शेयर बाजार में कंपनियों की ग्रोथ के साथ निवेश की वैल्यू भी बढ़ सकती है, हालांकि रिटर्न हर साल एक जैसा नहीं रहता. इसके बाद उन्होंने देश में हुए बदलावों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले देहरादून पहुंचने में करीब 8 घंटे लगते थे, जबकि अब यह सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा हो जाता है. इसी तरह, पहले बैंक के जरिए पैसे भेजने में कई दिन लगते थे, लेकिन अब डिजिटल पेमेंट से कुछ सेकंड में पैसा ट्रांसफर हो जाता है.