Begin typing your search...

कैसे गोल्ड खरीदकर बन सकते हैं अरबपति, एक्सपर्ट Deepak Wadhwa ने बताया सीक्रेट

X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत

Published on: 30 Sept 2026 5:26 PM

पैसा कमाने और निवेश के लिए बैंक एफडी, पीपीएफ और पोस्ट ऑफिस की योजनाओं से लेकर म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी, गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन जैसे कई विकल्प मौजूद हैं. एक्सपर्ट Deepak Wadhwa के मुताबिक, निवेश करने से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता समझना जरूरी है, क्योंकि हर निवेश में फायदा और नुकसान दोनों की संभावना रहती है. उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को शेयर मार्केट की अच्छी जानकारी है तो वह सीधे निवेश कर सकता है, लेकिन जानकारी नहीं होने पर म्यूचुअल फंड के जरिए बाजार में पैसा लगाया जा सकता है. उनके मुताबिक, निवेश में सबसे जरूरी बात ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट के पीछे भागना नहीं, बल्कि यह समझना है कि कितना जोखिम लिया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर कब बाहर निकलना है. उन्होंने म्यूचुअल फंड, गोल्ड, निफ्टी और प्रॉपर्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि निवेश को छोटे समय के बजाय लंबे समय के नजरिए से देखना चाहिए, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान जल्दबाजी में पैसा निकालने से लंबे समय में मिलने वाले संभावित फायदे से चूक सकते हैं. जैसे लोग जमीन या मकान खरीदकर उसे कुछ महीनों में बेचने की उम्मीद नहीं करते, उसी तरह बाजार में भी धैर्य और लंबी अवधि का नजरिया जरूरी है.


अगला लेख