Begin typing your search...

फैन रहिए, जासूस मत बनिए... गोविंदा को लेकर क्यों भड़क गईं Kubbra Sait, ऐसे निकाली भड़ास

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर चल रही खबरों के बीच कुब्रा सैत ने लोगों को ऐसी बातों पर जल्दबाजी में राय न बनाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि किसी के साथ नजर आने भर से रिश्ते का नाम देना ठीक नहीं है और कलाकारों की पर्सनल जिंदगी का सम्मान किया जाना चाहिए.

फैन रहिए, जासूस मत बनिए... गोविंदा को लेकर क्यों भड़क गईं Kubbra Sait, ऐसे निकाली भड़ास
X

गोविंदा की मिस्ट्री वुमन पर कुब्रा सैत का बयान बोलीं फैन रहिए जासूस नहीं

( Image Source:  instagram: @ kubbrasait @instantbollywood )

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगीं. इसी बीच एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने ऐसी चर्चाओं पर सवाल उठाते हुए लोगों से किसी की निजी जिंदगी को लेकर फैसला सुनाने से बचने की बात कही है.

कुब्रा ने कहा कि किसी महिला का किसी अभिनेता के साथ नजर आना उसे तुरंत ‘मिस्ट्री वुमन’ या कथित गर्लफ्रेंड बना देने की वजह नहीं हो सकता. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कलाकारों के फैन बने रहें, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के जासूस न बनें. उनके इस बयान के बाद गोविंदा और कोमल रानी से जुड़ी गॉसिप एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

क्यों मचा बवाल?

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनकी कई मौकों पर तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं. सोशल मीडिया पर कभी कोमल को उनकी ‘मिस्ट्री वुमन’ बताया गया तो कभी दोनों के बीच अफेयर की चर्चा शुरू हो गई. इस बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी काफी बाते बोली जिसकी वजह से खबर और भी चर्चा में रही.

क्यों कर रहे हो जज?

कुब्रा सैत ने अब इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि किसी कलाकार का फैन होना अलग बात है और उसकी निजी जिंदगी में ताक-झांक करना अलग. कुब्रा ने कहा कि वह गोविंदा की फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हैं और उनके लिए गोविंदा 90 के दशक के बड़े स्टार रहे हैं. कुब्रा ने सवाल किया कि अगर कोई महिला किसी एक्टर के साथ नजर आ जाए तो क्या इसका मतलब यह है कि दोनों के बीच रिश्ता है? उन्होंने कहा कि सिर्फ साथ दिखने के आधार पर किसी महिला को ‘मिस्ट्री वुमन’ या गर्लफ्रेंड कहना सही नहीं है.

क्यों देनी पड़ती है महिलाओं को सफाई ?

कुब्रा ने यह भी कहा कि उन्होंने गोविंदा के साथ पर्सनली कभी समय नहीं बिताया है, लेकिन वह सुनीता आहूजा से मिल चुकी हैं और उन्हें मजेदार, बेबाक और शानदार इंसान बताया. उनका कहना था कि उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी इस बात से है कि अफवाहें फैलाने के बाद महिलाओं से ही बार-बार सफाई मांगी जाती है.

क्यों जज करते हैं ,फैन बनकर रहिए?

कुब्रा ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने या वायरल करने से पहले सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर बात पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है. अगर किसी के बारे में कुछ अच्छा नहीं कहना है तो चुप रहना बेहतर है. गोविंदा पहले ही कोमल रानी के साथ डेटिंग की खबरों को खारिज कर चुके हैं. उनका कहना है कि दोनों के बीच रिश्ता पेशेवर है और साथ दिखने की वजह उनकी फिल्म ‘रूपा’ से जुड़ी है. उन्होंने इन अफवाहों को अपनी छवि और परिवार से दूरी बनाने की कोशिश भी बताया है.

अगला लेख