पैरों में टूटी चप्पल, कंधे पर AK-47 और मुंह में हरे पत्ते का गुच्छा लिए दिखने वाले हूती लड़ाकों की तस्वीरें अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं. खासतौर पर उनके मुंह में दबा हरा पत्ता सवाल पैदा करता है कि आखिर वे इसे क्यों चबाते हैं. दरअसल, यह पत्ता ख़ात (Khat) है, जिसे यमन समेत पूर्वी अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में चबाने की परंपरा रही है. ख़ात में कैथिनोन नामक उत्तेजक पदार्थ पाया जाता है. हूती लड़ाकों के संदर्भ में ख़ात की चर्चा इसलिए भी होती है क्योंकि यह उनकी स्थानीय संस्कृति और रोजमर्रा की आदतों से जुड़ा हुआ है.