Begin typing your search...

नंदीग्राम में BJP का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के PA की मां हासिरानी रथ को मिला टिकट

X

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नंदीग्राम एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. बीजेपी ने नंदीग्राम से हासिरानी रथ को टिकट देकर बड़ा राजनीतिक दांव चला है. हासिरानी रथ, शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की मां हैं. नंदीग्राम को कभी ममता बनर्जी का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता था, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनावी शिकस्त दी थी. अब बीजेपी ने हासिरानी रथ को मैदान में उतारकर स्थानीय समीकरण साधने की कोशिश की है. इस फैसले को बंगाल की सियासत में बीजेपी के एक अहम दांव के तौर पर देखा जा रहा है. इसके बाद नंदीग्राम की चुनावी लड़ाई और दिलचस्प हो गई है.


अगला लेख