Begin typing your search...

UPI Charges: 2000 से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, किस पर कितना पड़ेगा असर, FAQ से सब जानें

UPI पर आम ग्राहक को सीधे कोई चार्ज नहीं देना होगा और ₹2,000 तक के P2M पेमेंट MDR से बाहर रहेंगे. ₹2,000 से ऊपर के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू होगा, जिसकी दर 0.4% और अधिकतम सीमा ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन बताई गई है.

UPI Charges: 2000 से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, किस पर कितना पड़ेगा असर, FAQ से सब जानें
X

आम यूजर को आखिर कितने रुपये का UPI करने पर कितना चार्ज देना होगा? सुबह से इसी सवाल को लेकर सोशल मीडिया से लेकर दुकानदारों तक खूब चर्चा है. अब नए MDR Framework में साफ हो रहा है कि किसे चार्ज देना होगा और किसे नहीं. सबसे बड़ी राहत आम UPI यूजर्स के लिए है- ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर कोई MDR नहीं लगेगा और ग्राहक से UPI पेमेंट करने का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा.

वहीं ₹2,000 से ऊपर के सामान्य मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR का नियम है, जबकि कुछ खास कैटेगरी में ₹5 प्रति ट्रांजैक्शन का फ्लैट MDR लागू होगा. इनमें रेलवे, टेलीकॉम सर्विस, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसी सेवाएं शामिल हैं. यानी हर जगह ₹2,000 से ऊपर पेमेंट करने पर 0.4% का हिसाब नहीं लगेगा. तो आखिर ₹3,000, ₹10,000 या ₹1 लाख का UPI करने पर क्या होगा? दुकानदार की जेब से कितना कटेगा और किन सेवाओं पर सिर्फ ₹5 MDR लगेगा? आइए FAQ में आसान भाषा में सभी सवालों के जवाब जानते हैं.

आपको UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं?

नहीं. आम ग्राहकों से UPI पेमेंट करने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. आप दुकान पर QR कोड स्कैन करके पहले की तरह पेमेंट कर सकेंगे. UPI ऐप भी आपसे कोई प्लेटफॉर्म फीस या अलग चार्ज नहीं ले सकते.

नहीं. ₹2,000 तक के Person-to-Merchant (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर MDR नहीं लगेगा. यानी रोजमर्रा की छोटी खरीदारी, जैसे किराना, चाय-नाश्ता या दूसरी छोटी पेमेंट पर ग्राहक को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

₹2,000 से ऊपर के सामान्य P2M UPI ट्रांजैक्शन पर MDR की दर 0.4% होगी. यह चार्ज ग्राहक से नहीं, संबंधित मर्चेंट से लिया जाएगा. उदाहरण के लिए ₹3,000 की पेमेंट पर MDR ₹12 बनता है.

₹75,000 या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर MDR अधिकतम ₹300 प्रति ट्रांजैक्शन तक सीमित रहेगा. यानी ₹1 लाख की पेमेंट पर 0.4% के हिसाब से ₹400 नहीं, बल्कि अधिकतम ₹300 MDR होगा.

नहीं. Person-to-Person (P2P) UPI ट्रांजैक्शन पहले की तरह फ्री रहेंगे. दोस्त, परिवार या अपने दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर MDR नहीं लगेगा.

सामान्य P2M मर्चेंट के लिए ₹2,000 से ऊपर की UPI पेमेंट पर 0.4% MDR लागू होगा. हालांकि छोटे मर्चेंट के लिए P2PM जैसी अलग श्रेणी में जीरो MDR का प्रावधान है. इसलिए हर दुकानदार पर एक जैसा चार्ज लागू नहीं होगा.

नहीं. मौजूदा UPI QR कोड सामान्य रूप से काम करते रहेंगे. दुकानदारों को अपना QR बदलने या दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी.

नहीं. मौजूदा UPI QR कोड सामान्य रूप से काम करते रहेंगे. दुकानदारों को अपना QR बदलने या दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी.

नहीं. MDR का खर्च ग्राहक पर डालने की अनुमति नहीं होगी. ग्राहक को सामान या सेवा की वही कीमत देनी होगी जो मर्चेंट ने तय की है.

₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर कुछ खास मर्चेंट कैटेगरी में 0.4% MDR की जगह सिर्फ ₹5 का फ्लैट MDR लागू होगा. इसमें रेलवे, टेलीकॉम सर्विस, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसी कैटेगरी शामिल हैं. यानी इन सेवाओं के लिए ₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट करने पर संबंधित मर्चेंट कैटेगरी के लिए MDR ₹5 तय किया गया है.

FAQ
अगला लेख