Begin typing your search...

मोबाइल एडिक्शन या पारिवारिक दबाव? गाजियाबाद सुसाइड केस में नया मोड़,फोन बेचने के दावे और पड़ोसियों के बयान से उठे बड़े सवाल

X
Ghaziabad Triple Suicide Case | Neighbours Reveal | Shocking | Father Sold Phone Before Tragedy?

गाजियाबाद के भारत सिटी ट्रिपल सुसाइड केस में अब एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीनों नाबालिग बहनों के पिता ने घटना से पहले उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे. इतना ही नहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि घटना से करीब 15 दिन पहले उनमें से एक फोन बेच दिया गया था. शुरुआत में इस मामले को 'मोबाइल एडिक्शन' और 'ऑनलाइन गेम्स' से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पड़ोसियों के बयानों ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कियां घर में खुद को सुरक्षित या मानसिक रूप से स्थिर महसूस नहीं कर रही थीं. अब जांच का फोकस सिर्फ फोन या गेमिंग तक सीमित नहीं रहा. पुलिस परिवार के माहौल, संभावित मानसिक दबाव, भावनात्मक तनाव और घरेलू परिस्थितियों की भी गहराई से जांच कर रही है.