रक्षा विशेषज्ञ जीडी बख्शी ने अमेरिका, एलन मस्क के स्टारलिंक सैटेलाइट सिस्टम और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्टारलिंक के जरिए रूस की रिफाइनरियों को निशाना बनाने में मदद मिल रही है, जबकि अमेरिका भारत और चीन पर टैरिफ लगाने की धमकी दे रहा है. जीडी बख्शी ने भारत में कथित तख्तापलट की साजिश का भी जिक्र किया. उन्होंने आशंका जताई कि अगर स्टारलिंक भारत में उपलब्ध होता, तो म्यांमार और कुकीलैंड में सक्रिय उग्रवादी इसका इस्तेमाल कर सकते थे.