पूर्व DGP डीएस चौहान ने स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम एंड इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान के साथ खास बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस थानों में CCTV कैमरे लगाने का उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा और पुलिस की जवाबदेही तय करना है. उन्होंने मेरठ में मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को थानों में प्रवेश से रोकने वाले कथित आदेश को गलत बताया. हांलांकि, उन्होंने कहा कि किसी फरियादी की रिकॉर्डिंग से पहले उसकी सहमति लेना जरूरी है. नोएडा के युवराज मेहता की मौत पर डीएस चौहान ने माना कि घटना में कई स्तरों पर चूक हुई और बचाव कार्य में कमियां रही थीं. उन्होंने बताया कि जांच में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़ी लापरवाही सामने आई थी, जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव की कोशिश की थी.