Begin typing your search...

क्या E20 पेट्रोल से आपकी गाड़ी को होगा नुकसान? केजरीवाल बोले- करोड़ों गाड़ियां नहीं हैं तैयार; कंपनियों ने दिया यह जवाब

X
22 करोड़ गाड़ियां कबाड़? कंपनियों ने बोला झूठ | Kejriwal E20 petrol allegation | State Mirror Hindi

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल नीति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका दावा है कि देश की करीब 22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें E20 पेट्रोल के लिए डिज़ाइन नहीं की गई हैं. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि Maruti Suzuki, Toyota और Hero MotoCorp ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता को गुमराह किया, जबकि उनके वाहन मालिकों की पुस्तिका (Owner Manual) में अलग जानकारी दी गई है. उनका कहना है कि इससे करोड़ों वाहन मालिकों को नुकसान हो सकता है. दूसरी ओर, Toyota ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसके नए E20-सर्टिफाइड वाहन पूरी तरह सुरक्षित हैं और निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं. वहीं केंद्र सरकार का भी कहना है कि E20 पेट्रोल से वाहनों को नुकसान होने का कोई प्रमाणित वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिला है. फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तकनीकी बहस दोनों जारी हैं.


ऑटो न्यूज़
अगला लेख