दशहरे को हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. लेकिन इतिहास में इस त्योहार का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सैन्य दृष्टि से भी खास रहा है. मुगल काल में विजयादशमी के दिन हथियारों, तलवारों और तोपों की साफ-सफाई करने के साथ उनकी पूजा किए जाने की परंपरा का जिक्र मिलता है. इस दिन को युद्ध और नए सैन्य अभियानों की शुरुआत के लिए भी शुभ माना जाता था. आखिर दशहरे का मुगल सेना से क्या संबंध था और इस परंपरा के पीछे की ऐतिहासिक वजह क्या थी?