बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे होने वाली करोड़ों की कमर्शियल डील्स और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का नेटवर्क अब दिशा सालियान मामले की चर्चा के केंद्र में है. 2020 में दिशा की मौत के बाद जांच को लेकर कई सवाल और दावे सामने आते रहे, लेकिन अब मामले में नई जांच की चर्चा के बीच उनके प्रोफेशनल नेटवर्क, क्लाइंट्स, कमर्शियल एग्रीमेंट्स और वित्तीय लेनदेन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. आखिर दिशा किन बड़े प्रोजेक्ट्स और डील्स से जुड़ी थीं? उनके कॉर्पोरेट नेटवर्क में कौन-कौन से कनेक्शन थे और क्या उनकी मौत से पहले किसी डील या पेमेंट को लेकर कोई विवाद था? इन सवालों के जवाब जांच के आगे बढ़ने के साथ ही सामने आ सकते हैं.