Begin typing your search...

Delhi Police vs Lawyers: कैसे भिड़े दिल्ली पुलिस और वकील? सागरपुर SHO कांड की पूरी कहानी

X
Delhi Police vs Lawyers | सागरपुर SHO कांड की पूरी कहानी | Khaki vs Black Coat | Aisi Ki Taisi
संजीव चौहान
By: संजीव चौहान

Published on: 23 Feb 2026 9:27 AM

दिल्‍ली के सागरपुर इलाके में स्थित सागरपुर पुलिस स्‍टेशन इन दिनों विवाद का केंद्र बना हुआ है. एक कथित कहासुनी और दुर्व्यवहार के आरोप के बाद थाने के SHO और उनकी टीम पर सवाल खड़े हो गए. मामला इतना बढ़ गया कि वकीलों ने थाने का घेराव कर दिया और इसे “पुलिसिया मनमानी” बताया. रिपोर्ट के मुताबिक विवाद की शुरुआत एक स्थानीय मामले की शिकायत को लेकर हुई थी. आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और शिकायत लेकर पहुंचे लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। इसी दौरान SHO के व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद यह मुद्दा वकीलों तक पहुंच गया. इसके बाद बड़ी संख्या में वकील सागरपुर थाने के बाहर इकट्ठा हो गए. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. ऐसी की तैसी के इस एपिसोड में इसी मामले को विस्‍तार से समझिए.