सोने को लेकर लोगों में क्रेज कभी कम नहीं होता, चाहे वह जितना भी महंगा हो जाए. मशहूर अर्थशास्त्री शरद कोहली बताते हैं कि सही समय पर सोने में निवेश करके आम आदमी भी अपनी बचत को कैसे मजबूत बना सकता है. वह समझाते हैं कि बाजार के किन संकेतों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोने की कीमत आगे बढ़ेगी या गिरने वाली है. डॉ. कोहली के मुताबिक, सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि लंबी अवधि का सुरक्षित निवेश है. महंगाई और वैश्विक संकट के समय गोल्ड सबसे भरोसेमंद विकल्प बनता है. सही प्लानिंग और धैर्य से लेबर क्लास और मिडिल क्लास भी बड़ा फंड बना सकती है.