दिल्ली में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. कड़कड़डूमा कोर्ट से शुरू हुआ विवाद पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया. इस मामले में एसीपी के निलंबन और पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के साथ AK-47 से जुड़ा बयान भी चर्चा में है. अब कनाडा में वकालत कर रहे दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर मनीष मेहता ने पूरे मामले पर अपनी राय रखी है. उन्होंने पुलिस और वकीलों दोनों के व्यवहार पर सवाल उठाए. साथ ही बताया कि कनाडा में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए क्या नियम हैं और वहां पुलिस-वकीलों के लिए किस तरह की कार्रवाई हो सकती है.