Begin typing your search...

असम में ‘कोयला सिंडिकेट’ का खेल बेनकाब! हर ट्रक से वसूला जा रहा ₹7,000 का ‘गुंडा टैक्स’

X
Assam News | Assam | Coal Syndicate | Assam Illegal Coal Mafia | Goalpara & Jogighopa | Assam CM
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 7 Feb 2026 11:47 AM

असम के गोवालपाड़ा और जोगीघोपा इलाकों में कथित अवैध कोयला कारोबार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. स्थानीय स्तर पर सक्रिय बताए जा रहे ‘कोयला सिंडिकेट’ पर आरोप है कि वह गैरकानूनी तरीके से कोयले की ढुलाई कर लाखों रुपये की अवैध वसूली कर रहा है. बताया जाता है कि हर ट्रक से लगभग 7,000 रुपये का कथित ‘गुंडा टैक्स’ वसूला जा रहा है. इस नेटवर्क के पीछे संगठित गिरोह और रसूखदार लोगों के शामिल होने की चर्चा है. मामले को लेकर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस अवैध कारोबार को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे सिंडिकेट बेखौफ होकर अपना धंधा चला रहा है.


अगला लेख