अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के साथ सीमा विवाद के बीच एक इंटरव्यू में ज्योतिषाचार्य Sumitacharya का बयान चर्चा में है. उन्होंने कहा कि अगर चीन किसी भी तरह अरुणाचल प्रदेश पर कब्जा करने की कोशिश करता है, तो वह ज्योतिष छोड़कर खुद युद्ध के मैदान में उतरने को तैयार हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमाओं को लेकर चिंता जताई. वहीं, इंटरव्यू में तंत्र-मंत्र और ‘सैन्य स्तंभन’ से जुड़े उनके दावों का भी जिक्र हुआ. उन्होंने दावा किया कि कुछ विशेष तांत्रिक क्रियाओं के जरिए दुश्मन की सेना को ‘स्तंभित’ किया जा सकता है. अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.