बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जो नियुक्त टीम है उसका ऐलान हो चुका है और देश के हर राज्य से अलग-अलग लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जा रहा है. दिल्ली से अगर बात करें तो दो शख्स को ऐसी जिम्मेदारी दी गई है जो राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. एक जयप्रकाश और दूसरे राजीव बब्बर. दोनों ही दिल्ली की राजनीति में एक पुराना नाम है. संगठन के बड़े कार्यकर्ता माने जाते हैं. लंबे अरसे तक संगठन की उन्होंने जिम्मेदारियां उठाई हैं दिल्ली में रहते हुए भी और अब राष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ने के लिए उनको मौका दिया गया है. राजीव बब्बर हमारे साथ इस वक्त मौजूद हैं जिनको नॉर्थ ईस्ट का जो सह प्रभारी बनाया गया है जो कि बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि सेवन सिस्टर्स को लेकर प्रधानमंत्री का एक अलग ड्रीम है.