भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में पटना में हुए एक लाइव शो के दौरान उनका गुस्सा देखने को मिला. शो में एक लड़के की हरकत पर अक्षरा सिंह इस कदर नाराज हुईं कि उन्होंने बीच कार्यक्रम में ही उसे जमकर फटकार लगा दी. हालांकि, जब लड़के ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी, तो अक्षरा का अंदाज भी बदल गया. उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘अब I LOVE YOU.’ अक्षरा सिंह का गुस्से से प्यार भरे अंदाज में आया यह बदलाव अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.