Begin typing your search...

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, अब अग्निवीरों को मिलेगा एक और मौका, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बताई पूरी बात

X

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के मन में चार साल की सेवा के बाद भविष्य को लेकर सबसे बड़ी चिंता रहती है. लेकिन अब अग्निवीरों के लिए नियमित सैनिक बनने के अवसर को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा है कि अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल होने के लिए दो मौके मिलेंगे. उन्होंने पिछले चार वर्षों में अग्निवीरों के प्रदर्शन की भी तारीफ की है. ओडिशा के आईएनएस चिल्का में 3000 से ज्यादा अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड के दौरान नौसेना प्रमुख ने योजना, युवाओं के भविष्य और समुद्री सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी.


अगला लेख