Begin typing your search...

1908 का टर्निंग पॉइंट, ईरान में मिला तेल और बदल गई दुनिया, जानें Gulf के Oil King बनने की कहानी

X
How Gulf Became Oil King? | क्रूड ऑयल पर कैसे छाया Middle East | Oil History Explained
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 26 March 2026 2:30 PM IST

दुनिया की अर्थव्यवस्था की रीढ़ अगर किसी चीज़ को कहा जाए, तो वह है क्रूड ऑयल. इसे “काला सोना” यूं ही नहीं कहा जाता, क्योंकि इसी ने देशों की ताकत, राजनीति और विकास की दिशा तय की है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर मिडिल ईस्ट के देशों के पास इतना तेल कैसे पहुंचा और वे इस क्षेत्र के सबसे बड़े खिलाड़ी कैसे बन गए? तेल की कहानी हजारों साल पुरानी है. सबसे पहले इसका इस्तेमाल प्राचीन चीन में हुआ, जहां लोग इसे ऊर्जा और रोशनी के लिए उपयोग करते थे. इसके बाद मिस्र में इसे निर्माण और ममी बनाने जैसी प्रक्रियाओं में इस्तेमाल किया गया. समय के साथ 19वीं सदी में केरोसिन की खोज ने तेल की अहमियत को और बढ़ा दिया.


अगला लेख