Begin typing your search...

बाथरूम के फ्लश टैंक में पैसा छिपाने वाले रिटायर्ड अधिकारी केशव लाल की खुल गई कुंडली, जानिए करतूत के किस्से

X
₹100 Crore Corruption Case Exposed in UP | Retired Officer Keshav Lal Under Vigilance Probe |
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Updated on: 10 April 2026 10:30 PM IST

उत्तर प्रदेश में एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसमें वाणिज्य कर विभाग के रिटायर्ड अपर आयुक्त केशव लाल को विजिलेंस विभाग ने जांच के दायरे में लिया है. कानपुर यूनिट द्वारा दर्ज इस केस में उन पर अपनी आय से कहीं ज्यादा संपत्ति जुटाने का आरोप है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केशव लाल की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. इस मामले की शुरुआत साल 2017 में हुई थी, जब आयकर विभाग ने नोएडा के सेक्टर-34 स्थित उनके आवास पर छापा मारा था. इस दौरान करीब 10 करोड़ रुपये नकद और लगभग 3 करोड़ रुपये के सोने के गहने बरामद किए गए थे, जिन्हें घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखा गया था.


अगला लेख