Begin typing your search...

आसमान में रह गई सुनीता विलियम्स, धरती पर लौट आया बोइंग का स्टारलाइनर; क्या है कारण जानिए...

बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बिना ही पृथ्वी पर वापस आ गया है।

आसमान में रह गई सुनीता विलियम्स, धरती पर लौट आया बोइंग का स्टारलाइनर; क्या है कारण जानिए...
X
( Image Source:  ANI )
नवनीत कुमार
नवनीत कुमार

Updated on: 7 Sept 2024 5:30 PM IST

बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान करीब 3 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद पृथ्वी पर वापस आ गया है। तकनीकी खराबी की वजह से यह अंतरिक्ष यान नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बिना ही पृथ्वी पर वापस भेजा गया है।

अंतरिक्ष यान को भारतीय समयानुसार आज सुबह करीब 03:34 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से अनडॉक किया गया था और 6 घंटे बाद यह पृथ्वी पर आया।

नासा के एक प्रवक्ता ने बताया कि थ्रस्टर में गड़बड़ी की वजह से दोनों अंतरिक्षयात्रियों की वापसी की रिस्क नहीं ली गई। अगले साल की फरवरी तक ही दोनों की वापसी संभव है।

नासा के दोनों पायलट (सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर) अब अगले साल के फरवरी तक अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर ही रहेंगे।

'स्टारलाइनर' के अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने के बाद सुनीता विलियम्स ने रेडियो मैसेज में कहा, "वह अपने घर जा रहा है।" विलियम्स और विल्मोर को 'स्टारलाइनर' के अंतरिक्ष की उड़ान भरने के एक सप्ताह बाद जून में पृथ्वी पर लौटना था।

क्या था कारण?

यान के 'थ्रस्टर' में समस्या आने और हीलियम लीक होने के कारण दोनों अंतरिक्ष में ही फंस गए हैं। नासा ने बताया था कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 'स्टारलाइनर' से वापस लाना बहुत जोखिम भरा था।

6 जून को पहुंची थी ISS

नासा के अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और विलियम्स ने 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अपनी पहली चालक दल वाली मिशन के लिए उड़ान भरी, जो 6 जून को ISS पर पहुंची।

अंतरिक्ष में पहुंचने के कुछ ही समय बाद स्टारलाइनर में तकनीकी समस्या आ गई। बोइंग और नासा के इंजीनियर लंबे समय तक स्टारलाइनर की तकनीकी समस्या को दूर करने की कोशिश में लगे रहें, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

अगला लेख