Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: सूरजकुंड मेले के झूला हादसे की जांच तेज, ACP वरुण दहिया की अगुआई में SIT गठित- 8 फरवरी की बड़ी खबरें

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. 8 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: सूरजकुंड मेले के झूला हादसे की जांच तेज, ACP वरुण दहिया की अगुआई में SIT गठित- 8 फरवरी की बड़ी खबरें
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Updated on: 8 Feb 2026 9:55 PM IST


Live Updates

  • 8 Feb 2026 9:51 PM

    सूरजकुंड मेला हादसा: झूला गिरने की जांच को बनाई गई विशेष जांच टीम, DCP करेंगे निगरानी

    सूरजकुंड मेले में झूले के हादसे की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है.  इस SIT का नेतृत्व एसीपी क्राइम वरुण दहिया करेंगे. टीम में क्राइम ब्रांच (NIT) के इंचार्ज एसआई शीशपाल और एसआई संजय को शामिल किया गया है. पूरी जांच की निगरानी डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा करेंगे. SIT हादसे के कारणों, जिम्मेदारों और सुरक्षा मानकों में हुई किसी भी लापरवाही की विस्तृत जांच करेगी.

  • 8 Feb 2026 9:48 PM

    प्रधानमंत्री मोदी ने साने ताकाइची को दी जीत की बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रतिनिधि सभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर साने ताकाइची को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है. पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि ताकाइची के नेतृत्व में भारत-जापान की दोस्ती और मजबूत होगी और नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी.

  • 8 Feb 2026 9:32 PM

    बीजेपी डरी हुई है, इसीलिए पीएम मोदी संसद में बोलने से भी डर रहे हैं: अजय राय

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा, " बीजेपी डरी हुई है. इसीलिए पीएम मोदी संसद में बोलने से भी डर रहे हैं."

  • 8 Feb 2026 9:05 PM

    दिल्ली में कार के अंदर तीन लोगों की मिली लाश

    आउटर दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर आज सुबह तीन लोगों की लाश मिली, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं.  पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है।

  • 8 Feb 2026 8:25 PM

    फूलों से सजाया घर आयुष म्हात्रे का घर

    महाराष्ट्र के विरार में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे के भारत लौटने पर उनके घर को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है. भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर छठी बार खिताब जीता है.

  • 8 Feb 2026 8:23 PM

    मलेशिया की दो दिन की यात्रा के बाद वापस भारत लौटे पीएम मोदी

  • 8 Feb 2026 7:28 PM

    बीजेपी का स्थानीय जमीनी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं: TMC नेता कुणाल घोष

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, " तृणमूल कांग्रेस जमीनी हकीकत पर काम करती है, जबकि बीजेपी का स्थानीय जमीनी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. बीजेपी के नेतृत्व वाले चुनाव आयोग को सब कुछ कोर्ट के ज़रिए समझना होगा, लेकिन TMC लोगों के साथ है, उनकी समस्याओं को सबसे निचले स्तर पर समझ रही है और घर-घर जाकर उनसे जुड़ रही है..."

  • 8 Feb 2026 6:15 PM

    यूपीए सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया था: पीयूष गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "UPA सरकार ने 2004 से 2014 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया. हमें एक मज़बूत अर्थव्यवस्था से कमज़ोर अर्थव्यवस्था बना दिया. उनमें पक्के इरादे की हिम्मत नहीं थी, दूरदर्शिता की कमी थी, यह विश्वास नहीं था कि भारत यह कर सकता है; उनके पास भारत के भविष्य के लिए कोई विज़न नहीं था. प्रधानमंत्री मोदी ने ज़्यादातर यूरोपीय देशों के साथ एक भरोसेमंद साझेदारी बनाई है, और अब वे भारत के साथ एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करने के लिए उत्सुक हैं... भारत ने पिछले 20 सालों में बहुत सारे मौके गंवाए हैं. मैं कांग्रेस, DMK, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी को भारत को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए दोषी ठहराता हूं. यह एक ऐसा काम है जिसने हमारे युवाओं, हमारी महिलाओं, हमारे MSMEs के साथ धोखा किया है."

  • 8 Feb 2026 6:04 PM

    भारत ने GM फूड्स, मोटे अनाज और फलों पर अमेरिका को कोई रियायत नहीं दी है:  पीयूष गोयल

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत की सभी संवेदनशीलताओं और किसानों-उत्पादकों के हितों की 100% सुरक्षा की गई है. उन्होंने साफ तौर पर बताया कि इस समझौते में भारत ने किसी भी तरह की रियायत मांस, पोल्ट्री, GM फूड्स, सोया मील, मक्का, अनाज (चावल-गेहूं), मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो), चीनी, और भारत में उत्पादित फल जैसे केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, सिट्रस फल पर नहीं दी है. इसके अलावा, दालें (हरी मटर, काबुली चना, मूंग), तिलहन, कुछ पशु आहार, मूंगफली, शहद, माल्ट व उसके एक्सट्रैक्ट, नॉन-अल्कोहलिक पेय, आटा-मैदा, स्टार्च, आवश्यक तेल, ईंधन के लिए एथेनॉल, तंबाकू जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को भी पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है. पीयूष गोयल ने दो टूक कहा कि ये सभी सेक्टर भारत के लिए संवेदनशील हैं और सरकार ने इनमें कोई समझौता नहीं किया है, ताकि घरेलू किसानों और उत्पादकों के हितों पर कोई असर न पड़े.

  • 8 Feb 2026 5:53 PM

    सेब किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पहाड़ी राज्यों के सेब किसानों की चिंता पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने साफ कहा कि सरकार सेब किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं कर रही है. उन्होंने बताया कि देश में सेब की कुल मांग करीब 25–26 लाख टन है, जबकि उत्पादन 20–21 लाख टन ही होता है. इसी कमी को पूरा करने के लिए हर साल लगभग 5.5 लाख टन सेब आयात किए जाते हैं, जिनमें बड़ी हिस्सेदारी अमेरिका से आती है. गोयल ने स्पष्ट किया कि सरकार ने सेब का बाजार पूरी तरह नहीं खोला है, बल्कि अमेरिका को सीमित कोटा दिया गया है, जो मौजूदा आयात से भी कम है. उन्होंने बताया कि फिलहाल सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपये और 50% शुल्क लागू है, जिससे बेस कीमत 75 रुपये हो जाती है और सस्ते दाम पर डंपिंग नहीं हो पाती. वहीं, अमेरिका से आने वाले कोटे वाले सेब का न्यूनतम आयात मूल्य 80 रुपये है और उस पर 20 रुपये शुल्क लगेगा, यानी इसकी लैंडेड कीमत करीब 100 रुपये होगी. मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस व्यवस्था से घरेलू सेब किसानों को सुरक्षा मिलेगी और आयातित सेब उनके लिए प्रतिस्पर्धा नहीं बनेंगे।

अगला लेख