Begin typing your search...

राजाजी टाइगर रिजर्व में मंत्री के बेटे की शादी पर बवाल, कोर जोन में आयोजन से उठे बड़े सवाल

राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में मंत्री खजान दास के बेटे की शादी को लेकर विवाद गहरा गया है. भारी वाहनों और आयोजन की तैयारियों से वन्यजीवों पर खतरे और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं.

राजाजी टाइगर रिजर्व में मंत्री के बेटे की शादी पर बवाल, कोर जोन में आयोजन से उठे बड़े सवाल
X
( Image Source:  AI Created )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 26 April 2026 11:48 AM

राजाजी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील वन क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी समारोह आयोजित किए जाने को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं. यह कार्यक्रम हरिद्वार रेंज के रानीपुर वन ब्लॉक में स्थित सुरेश्वरी देवी मंदिर के परिसर में रविवार को होने वाला बताया जा रहा है. शनिवार को शादी की तैयारियों के लिए ट्रकों और भारी वाहनों से सजावट का सामान, खान-पान की चीजें और अन्य आयोजन संबंधी सामान मंदिर तक पहुंचाया गया. इन भारी वाहनों की आवाजाही को देखकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने काफी नाराजगी जताई है. उन्होंने सवाल किया कि आरक्षित वन क्षेत्र और टाइगर रिजर्व के अंदर इतना बड़ा आयोजन करने की अनुमति किसने दी? या फिर बिना किसी अनुमति के ही यह सब हो रहा है?.

क्यों है यह क्षेत्र संवेदनशील?

यह जगह हाथियों, गुलदार (तेंदुए) और कई अन्य वन्यजीवों की आवाजाही वाला बहुत संवेदनशील इलाका है. ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़, तेज रोशनी, शोर-शराबा और ध्वनि. इन सभी चीजों से वन्यजीवों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है. जानकारों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन करने के लिए सख्त नियमों और शुल्क के बाद ही सीमित अनुमति दी जाती है. फिर इतने बड़े शादी समारोह और भारी वाहनों को अंदर जाने की अनुमति कैसे मिल गई, यह सवाल उठ रहा है. कई लोगों का आरोप है कि मंत्री के परिवार से जुड़ा होने के कारण प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है.

मंत्री खजान दास का बयान

जब यह मामला काफी चर्चा में आ गया तो खुद समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बयान दिया. उन्होंने कहा, 'जी हां, मेरे बेटे का विवाह हो रहा है. वहां एक प्राचीन मंदिर है हम लोग बेहद सादगी से सिर्फ फेरे की रस्म पूरी कर रहे हैं. सभी नियमों का पूरा पालन करते हुए ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.'

वन विभाग का रुख

उत्तराखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) रंजन मिश्रा ने साफ कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व का यह क्षेत्र कोर जोन है. इसलिए यहां किसी भी तरह का भव्य आयोजन नहीं हो सकता. उन्होंने बताया कि जो भी सेटअप लगा हुआ है, उसे हटाया जा रहा है और स्टाफ को इसके लिए सख्त निर्देश दे दिए गए हैं.

अगला लेख