Hardoi Principal Case: हरदोई के एक नामी स्कूल से जुड़ा मामला इन दिनों सुर्खियों में है, जहां महंगी कॉपियां न खरीदने पर एक छात्रा की मां को कथित तौर पर अपमानित किया गया. वायरल वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा का व्यवहार सवालों के घेरे में है. मामला इतना बढ़ा कि पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और जांच के आदेश दिए गए. अब विवाद के बाद प्रिंसिपल ने माफी की बात कही है, लेकिन पीड़ित परिवार सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ा है. इस पूरे घटनाक्रम ने निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों के साथ व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.