Uttrakhand Board Result 2026: उत्तराखंड 10वीं बोर्ड में अक्षत टॉपर, इंटर में गीतिका-सुशीला ने मारी बाजी
उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें हाईस्कूल में अक्षत गोयल और इंटर में गीतिका व सुशीला ने टॉप किया. छात्र अब आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद (UBSE) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं. लगभग दो लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज परिणाम की आधिकारिक घोषणा कर दी. अब सभी परीक्षार्थी बहुत आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. वहां सबसे पहले और सबसे आसान तरीके से अपना हाईस्कूल या इंटरमीडिएट का परिणाम चेक कर सकते हैं.
इस बार हाईस्कूल परीक्षा में टॉप करने का गौरव रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल को मिला है. उन्होंने कुल 500 अंकों में से 491 अंक प्राप्त किए हैं, जो बहुत ही शानदार प्रदर्शन है. इंटरमीडिएट में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है. बागेश्वर की सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की गीतिका और उधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदी रता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल करके इंटरमीडिएट में टॉप किया है.
पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
दोनों ने बेहद अच्छे नंबरों के साथ सफलता पाई है. यह परिणाम छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बेहद खुशी की खबर है. कई महीनों की मेहनत के बाद अब रिजल्ट आने से सभी को राहत मिल गई है. जो छात्र अच्छे अंक लाए हैं, उनके लिए आगे की पढ़ाई और करियर के नए रास्ते खुल गए हैं. पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों ने शहरी क्षेत्रों के छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया. इस परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 85.11% रहा. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, उनका पास प्रतिशत 88.09% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.93% था.
निशांत कोठारी और भूमिका ने UBSE कक्षा 10 के परिणाम 2026 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि योगेश जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया है. ला स्तर पर, बागेश्वर ने कक्षा 12 के परिणाम 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें 94.81% का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है.
यूके बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स की लिस्ट 2026
फर्स्ट रैंक: अक्षत गोपाल - 491/500 (98.20%)
सेकंड रैंक: ईशांत कोठारी - 490/500 (98.00%)
थर्ड रैंक: भूमिका - 490/500 (98.00%)
थर्ड रैंक : योगेश जोशी – 489/500 (97.80%)
फोर्थ रैंक: शशांक पुरोहित - 486/500 (97.20%)
टॉपर्स को क्या मिलेगा?
उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा. पिछले साल अनाउंस किया गया था कि 70 फीसदी अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा. ऐसे में इस साल के टॉपर्स को उम्मीद है कि उन्हें भी लैपटॉप मिल सकता है.
रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइटें
ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in
ubse.co.in/result
results.digilocker.gov.in
indiaresults.com (कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट)




