Begin typing your search...

कौसानी से कनाताल तक! गर्मी से राहत देंगी उत्तराखंड की ये 10 जगहें; जहां मिलेगा ठंडक के साथ सुकून भी

गर्मी से राहत पाने के लिए उत्तराखंड की ये अनदेखी जगहें बेहतरीन विकल्प हैं, जहां ठंडा मौसम और शांत माहौल मिलेगा. कम भीड़, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन इन जगहों को खास बनाता है.

कौसानी से कनाताल तक! गर्मी से राहत देंगी उत्तराखंड की ये 10 जगहें; जहां मिलेगा ठंडक के साथ सुकून भी
X
( Image Source:  AI Created )

गर्मियों का मौसम है और ऐसे में ठंडी जगहों पर घूमने का मूड बन सकता है. इसलिए अगर आप पहाड़ी जगहों पर जाना चाहते हैं और हम लाए हैं आपके लिए उत्तराखंड से 10 ऐसे शानदार जगहें जहां आपको सिर्फ सुकून ही सुकून मिलेगा. हालांकि उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल समेत ऐसी कई जगह है जिनके बारें में या तो लोगों कम सुना है या बिल्कुल नहीं सुना है. इसलिए इस गर्मी में उत्तराखंड की उन जगहों का आनंद लें जहां आप पहले कभी नहीं गए है.

1. मुनस्यारी

कुमाऊं क्षेत्र में बसा मुनस्यारी एक बेहद सुंदर हिल स्टेशन है. यहां से पंचाचूली चोटियों का नज़ारा इतना खूबसूरत लगता है कि देखते ही मन मोह जाता है. इसे जोहर घाटी का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है. जो लोग रोमांच पसंद करते हैं उनके लिए यह जगह बहुत अच्छी है. यहां मिलम ग्लेशियर और रालम ग्लेशियर जैसे प्रसिद्ध ट्रेक हैं. हरे-भरे घास के मैदान, उंचें अल्पाइन जंगल और बहती नदियां इस जगह को और भी आकर्षक बना देते हैं. नेचर से प्यार करने वाले लोग और ट्रेकिंग करने वाले दोनों ही यहां बहुत एंजॉय करते हैं.

2. चोपता

चोपटा गढ़वाल हिमालय का एक अनमोल और छिपा हुआ खजाना है. यहां हरे-भरे जंगल, तरह-तरह के जीव-जंतु और बर्फ से ढकी चोटियों पर सूरज उगते समय का नज़ारा देखने लायक होता है. यह जगह वर्ल्ड के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ मंदिर की ट्रेकिंग के लिए बेस कैंप का काम करता है. चंद्रशिला ट्रेक भी यहां का बड़ा जाना माना प्लेस है. इस ट्रेक पर चढ़कर आप नंदा देवी, त्रिशूल जैसी ऊंची हिमालय की चोटियों के शानदार नज़ारे देख सकते हैं.

3. खिरसू

पौड़ी गढ़वाल के पास एक बहुत शांत पहाड़ी इलाका है खिरसू. यहां हिमालय के खूबसूरत नज़ारे दिखते हैं और हवा पूरी तरह साफ और पॉल्यूशन फ्री है. चारों तरफ ओक, पाइन और देवदार के घने जंगल हैं. यह जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो भीड़-भाड़ से दूर एकांत में रहना चाहते हैं. यहां कोई व्यावसायिक भीड़ या शोर नहीं है, इसलिए यहां ध्यान करने, आराम करने और अपने शरीर-मन को तरोताजा करने के लिए बहुत अच्छा माहौल है.

4. जागेश्वर

घने देवदार के जंगलों के बीच बसा है जागेश्वर. यहां 100 से भी ज्यादा प्राचीन मंदिरों का समूह है. यह जगह आध्यात्मिक शांति चाहने वाले लोगों और इतिहास जानने वाले लोगों के लिए बहुत खास है. मंदिरों के आसपास का शांत वातावरण मन को शांति देता है.

5. दयारा बुग्याल

दयारा बुग्याल एक ऊंची जगह पर स्थित घास का मैदान (बुग्याल) है. गर्मियों में यह पूरा मैदान हरा-भरा और फूलों से भरा स्वर्ग जैसा लगता है. ट्रेकिंग और कैंपिंग करने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है. यहां ज्यादा पर्यटक नहीं आते, इसलिए यहां आपको खूब शांति और सुकून मिलता है. फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए यह स्वर्ग से कम नहीं है क्योंकि इतनी खूबसूरत और भीड़-रहित जगह कम ही मिलती है.

6. हर्षिल

गंगोत्री के पास स्थित एक खूबसूरत घाटी है जिसका नाम है हर्षिल. यहां सेब के सुंदर बाग, हरे-भरे घास के मैदान और भागीरथी नदी का बहता पानी बहुत मनमोहक लगता है. कई लोग इसे उत्तराखंड की सबसे सुंदर जगहों में से एक मानते हैं. लेकिन यहां पहुंचने में थोड़ी दिक्कत होती है क्योंकि यह शहर से काफी दूर पड़ता है लेकिन यहां के नज़ारे आपके मन के साथ साथ आंखों को भी सुकून देंगे. वहीं शहर से दूर होने के करण पर्यटक यहां कम आ पाते है इसलिए आपको यहां भीड़ नहीं मिलेगी.

7. माणा

माणा गांव भारत-तिब्बत सीमा के बहुत पास स्थित है. यहां पौराणिक कथाओं का अलग ही महत्व है. माणा की फेमस गणेश गुफा खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे और शांत वातावरण ही यहां की खासियत हैं. उत्तराखंड के सबसे कम देखे जाने वाले गांवों में से एक है माणा. जब मौसम गर्म होता है तो आसपास की पहाड़ियाँ हरी-भरी हो जाती हैं और पूरा इलाका और भी सुंदर लगने लगता है.

8. भीमताल

नैनीताल में भारी भीड़ होती है, लेकिन भीमताल की झील पर माहौल काफी शांत रहता है. हरी-भरी पहाड़ियों और चीड़ के जंगलों से घिरी यह झील नौका विहार (बोटिंग), पक्षी देखने और झील किनारे आराम करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

9. कौसानी

अगर आपको सनसेट का खूबसूरत नजारा देखना है तो कौसानी हिमालय पर जाकर देख सकते है. यहां का शांत वातावरण नेचर लवर्स, राइटर और फोटोग्राफरों को बहुत पसंद आता है. कौसानी के चाय के बागान और अनाशक्ति आश्रम इस जगह की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं.

10. कनाताल

कनाताल मसूरी के पास स्थित एक छिपा हुआ स्वर्ग है. यहां सेब के बाग, हरी-भरी हरियाली और ट्रेकिंग, कैंपिंग, रैपलिंग जैसी रोमांचक एडवेंचर्स होते हैं. यहांआसमान बहुत साफ रहता है, इसलिए रात में तारों को देखना बेहद मजेदार होता है.

अगला लेख