दलेर मेहंदी के लिए एकजुट हुआ बॉलीवुड तो CM Dhami ने खड़काया मीका सिंह को फोन, बोले- इस वजह से हुआ विवाद, जानें कॉल पर क्या-क्या बात हुई
उत्तराखंड में सिंगर दलेर मेहंदी के शो के दौरान हुए विवाद पर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. वहीं, दलेर मेहंदी के भाई मिका सिंह ने भी सिंगर की तबीयत खराब होने की बात कहकर उनका बचाव किया था.
सिंगर दलेर मेहंदी के शो के दौरान उत्तराखंड में हुए विवाद में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामा सामने आए हैं. उन्होंने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और इस मामले पर बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शो के दौरन जो भी कहा उसको लेकर स्थिति साफ है, उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था, उन्होंने यह भी बताया कि उनियाल को परफॉर्मेंस से पहले ही दलेर की खराब तबीयत के बारे में पता था, बाद में उन्होंने इस बारे में बात भी की. इसके साथ-साथ बॉलिवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि दलेर कभी शराब नहीं पीते. साथ ही कपिल शर्मा, बादशाह ने भी दलेर को सपोर्ट किया है.
धामी ने कहा, 'ये सभी जाने-माने कलाकार हैं, उत्तराखंड एक ऐसी भूमि है जो लेखकों, कलाकारों और विद्वानों को बराबर सम्मान देती है, कुछ हालात की वजह से पब्लिक प्रेशर के बीच यह विवाद हुआ.' धामी ने यह भी कहा कि इस मामले को साफ़ करने के बाद ही इसे खत्म किया जाना चाहिए.
इसके साथ-साथ मुख्य मंत्री के ऑफिस से फोन पर भी दलेर मेहंदी के भाई मिका सिंह के साथ बात की गई, बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कहा कि गलतफहमी या मतभेद को अच्छे माहौल में आपसी बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए, इसके साथ ही आपसी सम्मान बनाए रखने और मतभेदों को प्यार से सुलझाने की अहमियत पर ज़ोर दिया, सीएमओ के अनुसार, धामी ने दोहराया, "देवभूमि उत्तराखंड देश और दुनिया भर के कलाकारों का तहे दिल से स्वागत और सम्मान करता है, और राज्य सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए हमेशा कमिटेड है.''
कैसे शुरु हुआ विवाद?
दरअसल विवाद की शुरुआत टिहरी इलाके के नरेंद्र नगर में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी टूरिज्म और डेवलपमेंट मेले में हुए एक इवेंट में हुई थी. इस दौरान मंत्री सुबेध उनियाल ने आरोप लगाया कि दलेर मेहंदी शरीब के नशे में थे. उन्होंने कहा कि इससे देवी दुर्गा की पूजा करने वाले भक्तों की भवनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने इसे गलत करार देते हुए कहा,'' हमने तुम्हें इसलिए बुलाया ताकि हमारे लोग एंटरटेन हो सकें, तुम हमें बेवकूफ बना रहे हो, यह गलत है. तुम्हारा बड़ा नाम है; हमें उसकी इज्जत करनी चाहिए, तुम्हें इसलिए बुलाया गया क्योंकि तुम्हारा बड़ा नाम है.'' इसके बाद सुबोध ने दलेर को स्टेज से चले जाने के लिए कहा. हालांकि दलेर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया.
मिका सिंह ने कही बड़ी बात
इसके बाद मिका सिंह ने सोशओल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा था कि दलेर मेंहदी की तबीयत खराब था और अगर जो भी लोग उन्हें जानते हैं वो कह दे कि दलेर ने शराब पी हुई थी तो मिका सिंगिग छोड़ देंगे.
अनुपम खेर और अन्य सेलेब्स ने कैसे किया रिएक्ट?
इस पूरे विवाद में एक्टर अनुपम खेर ने दलेर को सपोर्ट करते हुए कहा कि वह उन्हें पिछले 25-30 साल से जानते हैं और उनके अनुसार दलेर शराब नहीं पीते. उन्होंने बताया कि वह पिछले दो-तीन साल से ठीक नहीं चल रहे हैं और सवाल उठाया कि अगर उनके परफॉर्मेंस से शिकायत थी, तो उन्हें सबके सामने अपमानित करने के बजाय पर्सनल लेवल पर बात की जा सकती थी.
अनुपम ने फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों से भी दलेर के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की. वहीं, मिका सिंह ने भाई की तबीयत खराब होने और सर्जरी का हवाला देते हुए उनका बचाव किया. कपिल शर्मा और रैपर बादशाह समेत कई कलाकारों ने भी दलेर के प्रति समर्थन जताया, जबकि सिंगर सोना महापात्रा ने सवाल उठाया कि क्या किसी वरिष्ठ कलाकार के सम्मान के नाम पर उसके परफॉर्मेंस को लेकर जवाबदेही की बात नहीं होनी चाहिए.




