Begin typing your search...

नोएडा में अनोखे तरीके से ठगी, टेस्ट ड्राइव के बहाने SUV लेकर भागे दो चोर; CCTV में कैद हुई घटना

ग्रेटर नोएडा में पुरानी कार बेचने वाली कंपनी में SUV खरीदने दो युवक आए थे। दोनों टेस्ट ड्राइव के बहाने निकले और भाग गए। दोनों ने रास्ते में डीलरशिप के कर्मचारी को धक्का देकर SUV से उतार दिया। जब कार डीलरशिप के मालिक ने नोएडा पुलिस को इसकी जानकारी दी तो इसकी छानबीन शुरू की गई।

नोएडा में अनोखे तरीके से ठगी, टेस्ट ड्राइव के बहाने SUV लेकर भागे दो चोर; CCTV में कैद हुई घटना
X
Image- Viral video
नवनीत कुमार
Edited By: नवनीत कुमार

Updated on: 26 Sept 2024 8:03 PM IST

दिल्ली एनसीआर में आए दिन क्राइम होते रहते हैं, इन क्षेत्रों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गौतमबुद्धनगर का है जहां कार की टेस्ट ड्राइव करने आए दो युवक SUV लेकर भाग गए। इस घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में पुरानी कार बेचने वाली कंपनी में SUV खरीदने दो युवक आए थे। दोनों टेस्ट ड्राइव के बहाने निकले और भाग गए। दोनों ने रास्ते में डीलरशिप के कर्मचारी को धक्का देकर SUV से उतार दिया। जब कार डीलरशिप के मालिक ने नोएडा पुलिस को इसकी जानकारी दी तो इसकी छानबीन शुरू की गई।

इस मामले में नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस इसे पुराना विवाद मानकर चल रही है। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस चोरी की शिकायत के साथ साथ आपसी विवाद की भी जांच कर रही है ताकि मामले का जल्द पता लगाया जा सके।

कार चोरी की ये घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुई है। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवक SUV में बैठते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान डीलरशिप का कर्मचारी भी बैठा दिख रहा है। इस कर्मचारी को दोनों ने रास्ते में धक्का देकर उतार दिया और फिर कार लेकर भाग गए।

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

3 मार्च 2024 को सेक्टर- 63 कोतवाली पुलिस ने टेस्ट ड्राइव के नाम पर थार लेकर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान बिजनौर के मोहित चावला के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया था कि अशोक अरोड़ा नामक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया था कि मोहित आया और गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेने को कहा। इसपर अशोक ने उसे गाड़ी की चाबी दे दी। आरोपी गाड़ी लेकर भाग गया था।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली में आठ मुकदमे दर्ज है। हालांकि बाद में पुलिस को पता चला था कि आरोपी व थार मालिक के बीच पैसों को लेकर कोई मामला है, जिसके चलते वह थार लेकर भाग गया था।

crime
अगला लेख