Begin typing your search...

अगर आपके गाड़ी का PUC नहीं तो भूल जाइए पेट्रोल-डीजल, Noida में 1 अक्टूबर नियम लागू! जानें कैसे होगी जांच

नोएडा में 1 अक्टूबर 2026 से वैध PUC के बिना पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. जानें पेट्रोल पंप पर PUC की जांच कैसे होगी और वाहन चालकों को क्या करना होगा.

अगर आपके गाड़ी का PUC नहीं तो भूल जाइए पेट्रोल-डीजल, Noida में 1 अक्टूबर नियम लागू! जानें कैसे होगी जांच
X
मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा3 Mins Read

Published on: 19 Sept 2026 10:37 PM

गौतमबुद्धनगर में वाहन चलाने वालों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिले में वैध Pollution Under Control Certificate (PUCC) यानी प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लागू की जाएगी. ऐसे में अगर आपके वाहन का PUC एक्सपायर हो चुका है या आपने अभी तक प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाया ही नहीं है, तो पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने में परेशानी हो सकती है. यह व्यवस्था दिल्ली-NCR में वाहन प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लागू की जा रही है.

गौतमबुद्धनगर में इस नियम को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है. पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मोबाइल में एक एप्लीकेशन उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर उसके PUCC की वैधता जांची जा सकेगी. अधिकारियों के मुताबिक जांच से जुड़ी जानकारी परिवहन विभाग के साथ भी साझा की जाएगी. ऐसे में वाहन मालिकों के लिए 1 अक्टूबर से पहले अपने PUC की स्थिति जांच लेना जरूरी हो गया है.

1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?

1 अक्टूबर 2026 से 'No PUCC, No Fuel' व्यवस्था लागू होगी. यानी जिस वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध नहीं होगा, उसे पेट्रोल या डीजल देने से मना किया जा सकता है. यह नियम सिर्फ नोएडा तक सीमित नहीं है, बल्कि NCR में लागू की जा रही व्यापक व्यवस्था का हिस्सा है.

पेट्रोल पंप पर कैसे होगी PUC की जांच?

वाहन के पेट्रोल पंप पहुंचने पर कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए उसका नंबर दर्ज कर PUCC की स्थिति देख सकेंगे. गौतमबुद्धनगर में फिलहाल इसी तरह की मोबाइल आधारित जांच की तैयारी की जा रही है. आगे वाहनों की पहचान के लिए ANPR यानी Automatic Number Plate Recognition कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाना है.

PUC एक्सपायर है तो क्या होगा?

अगर आपके वाहन का PUCC एक्सपायर हो चुका है, तो 1 अक्टूबर के बाद पेट्रोल-डीजल भरवाते समय समस्या आ सकती है. इसलिए वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने वाहन का प्रदूषण परीक्षण कराकर वैध प्रमाणपत्र हासिल कर लें.

क्यों लागू किया जा रहा है यह नियम?

'No PUCC, No Fuel' व्यवस्था का उद्देश्य ऐसे वाहनों को नियंत्रित करना है जो वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना सड़कों पर चल रहे हैं. दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है.

नोएडा के वाहन चालकों को अभी क्या करना चाहिए?

अगर आप गौतमबुद्धनगर में कार, बाइक या अन्य वाहन चलाते हैं, तो 1 अक्टूबर से पहले अपने PUCC की वैधता जरूर जांच लें. प्रमाणपत्र खत्म हो गया है तो उसे रिन्यू करा लें. इससे पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद ईंधन न मिलने जैसी परेशानी से बचा जा सकेगा. गौतमबुद्धनगर के जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने भी वाहन चालकों से जल्द से जल्द वैध PUCC हासिल करने की अपील की है.

अगला लेख