Begin typing your search...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, डिप्टी CM बोले- मैंने खुद 14 शव देखे, देखिए भयावह वीडियो

लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया. अब तक लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उन्होंने खुद 14 शव देखे हैं.

lucknow aliganj fire video
X

आग लगने के बाद बिल्डिंग से कूदते नजर आए लोग

( Image Source:  x.com/Benarasiyaa )

Lucknow Aliganj Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. अब तक 15 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है. वहीं, आग में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि आग लगने के दौरान कई लोग अंदर फंसे हुए थे.

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना पर बात करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भावुक हो गए. उन्होंने कहा, "मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं."

बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदते नजर आए लोग

घटना के सामने आए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग की पहली मंजिल से नीचे कूदते नजर आए. चारों तरफ धुआं और आग की लपटों से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

फायर विभाग ने क्या कहा?

फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती सूचना के अनुसार करीब 10 से 12 लोगों के अंदर फंसे होने की बात सामने आई है. हालांकि आग की तीव्रता ज्यादा होने के कारण टीम अभी तक पूरी तरह अंदर प्रवेश नहीं कर पाई है.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है. जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा. हमने 5-6 लोगों को बचाया. आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं..."

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या निर्देश दिए?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेज करने, घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और पूरी स्थिति पर नजर रखने के आदेश दिए हैं.

फायर टीम लगातार सर्च और कूलिंग ऑपरेशन चला रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई और व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है. प्रशासन ने घटना की जांच और संभावित सुरक्षा लापरवाही की पड़ताल के निर्देश दिए हैं.

अगला लेख